यूहन्ना 4

तब यहूदिया को छोड़कर फिर गलील को चला गया।

John 4:3 (UKJV) He left Judaea, and departed again into Galilee.

1फिर जब प्रभु को मालूम हुआ, कि फरीसियों ने सुना है, कि यीशु यूहन्ना से अधिक चेले बनाता, और उन्हें बपतिस्मा देता है।

2(यद्यपि यीशु आप नहीं वरन उसके चेले बपतिस्मा देते थे)।

3तब यहूदिया को छोड़कर फिर गलील को चला गया।

4और उस को सामरिया से होकर जाना अवश्य था।

5सो वह सूखार नाम सामरिया के एक नगर तक आया, जो उस भूमि के पास है, जिसे याकूब ने अपने पुत्र यूसुफ को दिया था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.