यूहन्ना 6

तब यीशु पहाड़ पर चढ़कर अपने चेलों के साथ वहां बैठा।

John 6:3 (UKJV) And Jesus went up into a mountain, and there he sat with his disciples.

1इन बातों के बाद यीशु गलील की झील अर्थात तिबिरियास की झील के पास गया।

2और एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली क्योंकि जो आश्चर्य कर्म वह बीमारों पर दिखाता था वे उन को देखते थे।

3तब यीशु पहाड़ पर चढ़कर अपने चेलों के साथ वहां बैठा।

4और यहूदियों के फसह के पर्व निकट था।

5तब यीशु ने अपनी आंखे उठाकर एक बड़ी भीड़ को अपने पास आते देखा, और फिलेप्पुस से कहा, कि हम इन के भोजन के लिये कहां से रोटी मोल लाएं?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.