यूहन्ना 6

और यहूदियों के फसह के पर्व निकट था।

John 6:4 (UKJV) And the passover, a feast of the Jews, was nigh.

2और एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली क्योंकि जो आश्चर्य कर्म वह बीमारों पर दिखाता था वे उन को देखते थे।

3तब यीशु पहाड़ पर चढ़कर अपने चेलों के साथ वहां बैठा।

4और यहूदियों के फसह के पर्व निकट था।

5तब यीशु ने अपनी आंखे उठाकर एक बड़ी भीड़ को अपने पास आते देखा, और फिलेप्पुस से कहा, कि हम इन के भोजन के लिये कहां से रोटी मोल लाएं?

6परन्तु उस ने यह बात उसे परखने के लिये कही; क्योंकि वह आप जानता था कि मैं क्या करूंगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.