यूहन्ना 6

जीवन की रोटी मैं हूं।

John 6:48 (UKJV) I am that bread of life.

46यह नहीं, कि किसी ने पिता को देखा परन्तु जो परमेश्वर की ओर से है, केवल उसी ने पिता को देखा है।

47मैं तुम से सच सच कहता हूं, कि जो कोई विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसी का है।

48जीवन की रोटी मैं हूं।

49तुम्हारे बाप दादों ने जंगल में मन्ना खाया और मर गए।

50यह वह रोटी है जो स्वर्ग से उतरती है ताकि मनुष्य उस में से खाए और न मरे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.