यूहन्ना 7

सो उसके कारण लोगों में फूट पड़ी।

John 7:43 (UKJV) So there was a division among the people because of him.

41औरों ने कहा; यह मसीह है, परन्तु किसी ने कहा; क्यों? क्या मसीह गलील से आएगा?

42क्या पवित्र शास्त्र में यह नहीं आया, कि मसीह दाऊद के वंश से और बैतलहम गांव से आएगा जहां दाऊद रहता था?

43सो उसके कारण लोगों में फूट पड़ी।

44उन में से कितने उसे पकड़ना चाहते थे, परन्तु किसी ने उस पर हाथ न डाला॥

45तब सिपाही महायाजकों और फरीसियों के पास आए, और उन्होंने उन से कहा, तुम उसे क्यों नहीं लाए?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.