10तब वे उस से पूछने लगे, तेरी आंखें क्योंकर खुल गईं?
11उस ने उत्तर दिया, कि यीशु नाम एक व्यक्ति ने मिट्टी सानी, और मेरी आंखों पर लगाकर मुझ से कहा, कि शीलोह में जाकर धो ले; सो मैं गया, और धोकर देखने लगा।
12उन्होंने उस से पूछा; वह कहां है? उस ने कहा; मैं नहीं जानता॥
13लोग उसे जो पहिले अन्धा था फरीसियों के पास ले गए।
14जिस दिन यीशु ने मिट्टी सानकर उस की आंखे खोलीं थी वह सब्त का दिन था।