यूहन्ना 9

जिस दिन यीशु ने मिट्टी सानकर उस की आंखे खोलीं थी वह सब्त का दिन था।

John 9:14 (UKJV) And it was the sabbath day when Jesus made the clay, and opened his eyes.

12उन्होंने उस से पूछा; वह कहां है? उस ने कहा; मैं नहीं जानता॥

13लोग उसे जो पहिले अन्धा था फरीसियों के पास ले गए।

14जिस दिन यीशु ने मिट्टी सानकर उस की आंखे खोलीं थी वह सब्त का दिन था।

15फिर फरीसियों ने भी उस से पूछा; तेरी आंखें किस रीति से खुल गईं? उस न उन से कहा; उस ने मेरी आंखो पर मिट्टी लगाई, फिर मैं ने धो लिया, और अब देखता हूं।

16इस पर कई फरीसी कहने लगे; यह मनुष्य परमेश्वर की ओर से नहीं, क्योंकि वह सब्त का दिन नहीं मानता। औरों ने कहा, पापी मनुष्य क्योंकर ऐसे चिन्ह दिखा सकता है? सो उन में फूट पड़ी।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.