15तब यहोशू सारे इस्राएलियों समेत गिलगाल की छावनी को लौट गया॥
16और वे पांचों राजा भागकर मक्केदा के पास की गुफा में जा छिपे।
17तब यहोशू को यह समाचार मिला, कि पांचों राजा मक्केदा के पास की गुफा में छिपे हुए हमें मिले हैं।
18यहोशू ने कहा, गुफा के मुंह पर बड़े बड़े पत्थर लुढ़काकर उनकी देख भाल के लिये मनुष्यों को उसके पास बैठा दो;
19परन्तु तुम मत ठहरो, अपने शत्रुओं का पीछा करके उन में से जो जो पिछड़ गए हैं उन को मार डालो, उन्हें अपने अपने नगर में प्रवेश करने का अवसर न दो; क्योकि तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने उन को तुम्हारे हाथ में कर दिया है।