यहोशूआ 12

इस्राएलियों और यहोवा के दास मूसा ने इन को मार लिया; और यहोवा के दास मूसा ने उनका देश रूबेनियों और गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र के लोगों को दे दिया॥

Joshua 12:6 (UKJV) Them did Moses the servant of the LORD and the children of Israel strike: and Moses the servant of the LORD gave it for a possession unto the Reubenites, and the Gadites, and the half tribe of Manasseh.

4फिर बचे हुए रपाइयों में से बाशान के राजा ओग का देश था, जो अशतारोत और ऐर्द्रई में रहा करता था,

5और हेर्मोन पर्वत सलका, और गशूरियों, और माकियों के सिवाने तक कुल बाशान में, और हेशबोन के राजा सीहोन के सिवाने तक आधे गिलाद में भी प्रभुता करता था।

6इस्राएलियों और यहोवा के दास मूसा ने इन को मार लिया; और यहोवा के दास मूसा ने उनका देश रूबेनियों और गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र के लोगों को दे दिया॥

7और यरदन के पश्चिम की ओर, लबानोन के मैदान में के बालगात से ले कर सेईर की चढ़ाई के हालाक पहाड़ तक के देश के जिन राजाओं को यहोशू और इस्राएलियों ने मारकर उनका देश इस्राएलियों के गोत्रों और कुलों के अनुसार भाग करके दे दिया था वे ये हैं,

8हित्ती, और एमोरी, और कनानी, और परिज्जी, और हिव्वी, और यबूसी, जो पहाड़ी देश में, और नीचे के देश में, और अराबा में, और ढालू देश में और जंगल में, और दक्खिनी देश में रहते थे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.