यहोशूआ 13

फिर आशतारोत और एद्रेई में विराजने वाले उस ओग का सारा राज्य जो रपाइयों में से अकेला बच गया था; क्योंकि इन्ही को मूसा ने मारकर उनकी प्रजा को उस देश से निकाल दिया था।

Joshua 13:12 (UKJV) All the kingdom of Og in Bashan, which reigned in Ashtaroth and in Edrei, who remained of the remnant of the giants: for these did Moses strike, and cast them out.

10और अम्मोनियों के सिवाने तक हेशबोत में विराजने वाले एमोरियों के राजा सीहोन के सारे नगर;

11और गिलाद देश, और गशूरियों और माकावासियों का सिवाना, और सारा हेर्मोन पर्वत, और सल्का तक कुल बाशान,

12फिर आशतारोत और एद्रेई में विराजने वाले उस ओग का सारा राज्य जो रपाइयों में से अकेला बच गया था; क्योंकि इन्ही को मूसा ने मारकर उनकी प्रजा को उस देश से निकाल दिया था।

13परन्तु इस्राएलियों ने गशूरियों और माकियों को उनके देश से न निकाला; इसलिये गशूरी और माकी इस्राएलियों के मध्य में आज तक रहते हैं।

14और लेवी के गोत्रियों को उसने कोई भाग न दिया; क्योंकि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के वचन के अनुसार उसी के हव्य उनके लिये भाग ठहरे हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.