20बेंतपोर, पिसगा की सलामी और बेत्यशीमोत,
21निदान चौरस देश में बसे हुए हेशबोन में विराजने वाले एमोरियों के उस राजा सीहोन के राज्य के कुल नगर जिन्हें मूसा ने मार लिया था। मूसा ने एवी, रेकेम, सूर, हूर, और रेबा नाम मिद्दान के प्रधानों को भी मार डाला था जो सीहोन के ठहराए हुए हाकिम और उसी देश के निवासी थे।
22और इस्राएलियों ने उनके और मारे हुओं के साथ बोर के पुत्र भावी कहने वाले बिलाम को भी तलवार से मार डाला।
23और रूबेनियों का सिवाना यरदन का तीर ठहरा। रूबेनियों का भाग उनके कुलों के अनुसार नगरों और गांवों समेत यही ठहरा॥
24फिर मूसा ने गाद के गोत्रियों को भी कुलों के अनुसार उनका निज भाग करके बांट दिया।