यहोशूआ 23

देखो, मैं ने इन बची हुई जातियों को चिट्ठी डाल डालकर तुम्हारे गोत्रों का भाग कर दिया है; और यरदन से ले कर सूर्यास्त की ओर के बड़े समुद्र तक रहने वाली उन सब जातियों को भी ऐसा ही दिया है, जिन को मैं ने काट डाला है।

Joshua 23:4 (UKJV) Behold, I have divided unto you by lot these nations that remain, to be an inheritance for your tribes, from Jordan, with all the nations that I have cut off, even unto the great sea westward.

2तब यहोशू सब इस्राएलियों को, अर्थात पुरनियों, मुख्य पुरूषों, न्यायियों, और सरदारों को बुलवाकर कहने लगा, मैं तो अब बूढ़ा और बहुत आयु का हो गया हूं;

3और तुम ने देखा कि तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम्हारे निमित्त इन सब जातियों से क्या क्या किया है, क्योंकि जो तुम्हारी ओर लड़ता आया है वह तुम्हारा परमेश्वर यहोवा है।

4देखो, मैं ने इन बची हुई जातियों को चिट्ठी डाल डालकर तुम्हारे गोत्रों का भाग कर दिया है; और यरदन से ले कर सूर्यास्त की ओर के बड़े समुद्र तक रहने वाली उन सब जातियों को भी ऐसा ही दिया है, जिन को मैं ने काट डाला है।

5और तुम्हारा परमेश्वर यहोवा उन को तुम्हारे साम्हने से उनके देश से निकाल देगा; और तुम अपने परमेश्वर यहोवा के वचन के अनुसार उनके देश के अधिकारी हो जाओगे।

6इसलिये बहुत हियाव बान्धकर, जो कुछ मूसा की व्यवस्था की पुस्तक में लिखा है उसके पूरा करने में चौकसी करना, उस से न तो दाहिने मुड़ना और न बाएं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.