30जबलून ने कित्रोन और नहलोल के निवासियों न निकाला; इसलिये कनानी उनके बीच में बसे रहे, और उनके वश में हो गए॥
31आशेर ने अक्को, सीदोन, अहलाब, अकजीब, हेलवा, अपनीक, और रहोब के निवासियों को न निकाला;
32इसलिये आशेरी लोग देश के निवासी कनानियों के बीच में बस गए; क्योंकि उन्होंने उन को न निकाला था॥
33नप्ताली ने बेतशेमेश और बेतनात के निवासियों न निकाला, परन्तु देश के निवासी कनानियों के बीच में बस गए; तौभी बेतशेमेश और बेतनात के लोग उनके वश में हो गए॥
34और एमोरियोंने दानियों को पहाड़ी देश में भगा दिया, और तराई में आने न दिया;