न्यायियों 10

तब वे पराए देवताओं को अपने मध्य में से दूर करके यहोवा की उपासना करने लगे; और वह इस्राएलियों के कष्ट के कारण खेदित हुआ॥

Judges 10:16 (UKJV) And they put away the strange gods from among them, and served the LORD: and his soul was grieved for the misery of Israel.

14जाओ, अपने माने हुए देवताओं की दोहाई दो; तुम्हारे संकट के समय वे ही तुम्हें छुड़ाएं।

15इस्राएलियों ने यहोवा से कहा, हम ने पाप किया है; इसलिये जो कुछ तेरी दृष्टि में भला हो वही हम से कर; परन्तु अभी हमें छुड़ा।

16तब वे पराए देवताओं को अपने मध्य में से दूर करके यहोवा की उपासना करने लगे; और वह इस्राएलियों के कष्ट के कारण खेदित हुआ॥

17तब अम्मोनियोंने इकट्ठे हो कर गिलाद में अपने डेरे डाले; और इस्राएलियों ने भी इकट्ठे हो कर मिस्पा में अपने डेरे डाले।

18तब गिलाद के हाकिम एक दूसरे से कहने लगे, कौन पुरूष अम्मोनियों से संग्राम आरम्भ करेगा? वही गिलाद के सब निवासियों का प्रधान ठहरेगा॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.