न्यायियों 16

तब शिमशोन अज्जा को गया, और वहां एक वेश्या को देखकर उसके पास गया।

Judges 16:1 (UKJV) Then went Samson to Gaza, and saw there an harlot, and went in unto her.

1तब शिमशोन अज्जा को गया, और वहां एक वेश्या को देखकर उसके पास गया।

2जब अज्जियों को इसका समाचार मिला कि शिमशोन यहां आया है, तब उन्होंने उसको घेर लिया, और रात भर नगर के फाटक पर उसकी घात में लगे रहे; और यह कहकर रात भर चुपचाप रहे, कि बिहान को भोर होते ही हम उसको घात करेंगे।

3परन्तु शिमशोन आधी रात तक पड़ा रह कर, आधी रात को उठ कर, उसने नगर के फाटक के दोनों पल्लों और दोनों बाजुओं को पकड़कर बेंड़ों समेत उखाड़ लिया, और अपने कन्घों पर रखकर उन्हें उस पहाड़ की चोटी पर ले गया, जो हेब्रोन के साम्हने है॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.