न्यायियों 20

तब इस्राएलियों ने बिहान को उठ कर गिबा के साम्हने डेरे डाले।

Judges 20:19 (UKJV) And the children of Israel rose up in the morning, and encamped against Gibeah.

17और बिन्यामीनियों को छोड़ इस्राएली पुरूष चार लाख तलवार चलाने वाले थे; ये सब के सब योद्धा थे॥

18सब इस्राएली उठ कर बेतेल को गए, और यह कहकर परमेश्वर से सलाह ली, और इस्राएलियों ने पूछा, कि हम में से कौन बिन्यामीनियों से लड़ने को पहिले चढ़ाई करे? यहोवा ने कहा, यहूदा पहिले चढ़ाई करे।

19तब इस्राएलियों ने बिहान को उठ कर गिबा के साम्हने डेरे डाले।

20और इस्राएली पुरूष बिन्यामीनियों से लड़ने को निकल गए; और इस्राएली पुरूषों ने उस से लड़ने को गिबा के विरुद्ध पांति बान्धी।

21तब बिन्यामीनियों ने गिबा से निकल उसी दिन बाईस हजार इस्राएली पुरूषों को मार के मिट्टी में मिला दिया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.