न्यायियों 20

तब सब इस्राएली पुरूषों ने अपने स्थान में उठ कर बालतामार में पांति बान्धी; और घात में बैठे हुए इस्राएली अपने स्थान से, अर्थात मारेगेवा से अचानक निकले।

Judges 20:33 (UKJV) And all the men of Israel rose up out of their place, and put themselves in array at Baaltamar: and the hidden attackers in wait of Israel came forth out of their places, even out of the meadows of Gibeah.

31तब बिन्यामीनी उन लोगों का साम्हना करने को निकले, और नगर के पास से खींचे गए; और जो दो सड़क, एक बेतेल को और दूसरी गिबा को गई है, उन में लोगों को पहिले की नाईं मारने लगे, और मैदान में कोई तीस इस्राएली मारे गए।

32बिन्यामीनी कहने लगे, वे पहिले की नाईं हम से मारे जाते हैं। परन्तु इस्राएलियों ने कहा, हम भागकर उन को नगर में से सड़कों में खींच ले आएं।

33तब सब इस्राएली पुरूषों ने अपने स्थान में उठ कर बालतामार में पांति बान्धी; और घात में बैठे हुए इस्राएली अपने स्थान से, अर्थात मारेगेवा से अचानक निकले।

34तब सब इस्राएलियों में से छांटे हुए दास हजार पुरूष गिबा के साम्हने आए, और घोर लड़ाई होने लगी; परन्तु वे न जानते थे कि हम पर विपत्ति अभी पड़ा चाहती है।

35तब यहोवा ने बिन्यामीनियों को इस्राएल से हरवा दिया, और उस दिन इस्राएलियों ने पच्चीस हजार एक सौ बिन्यामीनी पुरूषों को नाश किया, जो सब के सब तलवार चलाने वाले थे॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.