न्यायियों 20

तब बिन्यामीनियों ने देखा कि हम हार गए। और इस्राएली पुरूष उन घातकों पर भरोसा करके जिन्हें उन्होंने गिबा के साथ बैठाया था बिन्यामीनियों के साम्हने से चले गए।

Judges 20:36 (UKJV) So the children of Benjamin saw that they were smitten: for the men of Israel gave place to the Benjamites, because they trusted unto the hidden attackers in wait which they had set beside Gibeah.

34तब सब इस्राएलियों में से छांटे हुए दास हजार पुरूष गिबा के साम्हने आए, और घोर लड़ाई होने लगी; परन्तु वे न जानते थे कि हम पर विपत्ति अभी पड़ा चाहती है।

35तब यहोवा ने बिन्यामीनियों को इस्राएल से हरवा दिया, और उस दिन इस्राएलियों ने पच्चीस हजार एक सौ बिन्यामीनी पुरूषों को नाश किया, जो सब के सब तलवार चलाने वाले थे॥

36तब बिन्यामीनियों ने देखा कि हम हार गए। और इस्राएली पुरूष उन घातकों पर भरोसा करके जिन्हें उन्होंने गिबा के साथ बैठाया था बिन्यामीनियों के साम्हने से चले गए।

37परन्तु घातक लोग फुर्ती करके गिबा पर झपट गए; और घातकों ने आगे बढ़कर कुल नगर को तलवार से मारा।

38इस्राएली पुरूषोंऔर घातकों के बीच तो यह चिन्ह ठहराया गया था, कि वे नगर में से बहुत बड़ा धूएं का खम्भा उठाएं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.