न्यायियों 4

इसके बाद हेबेर की स्त्री याएल ने डेरे की एक खूंटी ली, और अपने हाथ में एक हथौड़ा भी लिया, और दबे पांव उसके पास जा कर खूंटी को उसकी कनपटी में ऐसा ठोक दिया कि खूंटी पार हो कर भूमि में धंस गई; वह तो थका था ही इसलिये गहरी नींद में सो रहा था। सो वह मर गया।

Judges 4:21 (UKJV) Then Jael Heber's wife took a nail of the tent, and took an hammer in her hand, and went softly unto him, and stroke the nail into his temples, and fastened it into the ground: for he was fast asleep and weary. So he died.

19तब सीसरा ने उस से कहा, मुझे प्यास लगी है, मुझे थोड़ा पानी पिला। तब उसने दूध की कुप्पी खोल कर उसे दूध पिलाया, और उसको ओढ़ा दिया।

20तब उसने उस से कहा, डेरे के द्वार पर खड़ी रह, और यदि कोई आकर तुझ से पूछे, कि यहां कोई पुरूष है? तब कहना, कोई भी नहीं।

21इसके बाद हेबेर की स्त्री याएल ने डेरे की एक खूंटी ली, और अपने हाथ में एक हथौड़ा भी लिया, और दबे पांव उसके पास जा कर खूंटी को उसकी कनपटी में ऐसा ठोक दिया कि खूंटी पार हो कर भूमि में धंस गई; वह तो थका था ही इसलिये गहरी नींद में सो रहा था। सो वह मर गया।

22जब बाराक सीसरा का पीछा करता हुआ आया, तब याएल उस से भेंट करने के लिये निकली, और कहा, इधर आ, जिसका तू खोजी है उसको मैं तुझे दिखाऊंगी। तब उसने उसके साथ जा कर क्या देखा; कि सीसरा मरा पड़ा है, और वह खूंटी उसकी कनपटी में गड़ी है।

23इस प्रकार परमेश्वर ने उस दिन कनान के राजा याबीन को इस्राएलियों के साम्हने नीचा दिखाया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.