20आकाश की ओर से भी लड़ाई हुई; वरन ताराओं ने अपने अपने मण्डल से सीसरा से लड़ाई की॥
21कीशोन नदी ने उन को बहा दिया, अर्थात वही प्राचीन नदी जो कीशोन नदी है। हे मन, हियाव बान्धे आगे बढ़॥
22उस समय घोड़े के खुरों से टाप का शब्द होने लगा, उनके बलिष्ट घोड़ों के कूदने से यह हूआ॥
23यहोवा का दूत कहता है, कि मेरोज को शाप दो, उसके निवासियों भारी शाप दो, क्योंकि वे यहोवा की सहायता करने को, शूरवीरों के विरुद्ध यहोवा की सहायता करने को न आए॥
24सब स्त्रियों में से केनी हेबेर की स्त्री याएल धन्य ठहरेगी; डेरों में से रहनेवाली सब स्त्रियों में वह धन्य ठहरेगी॥