न्यायियों 9

दूसरे दिन लोग मैदान में निकल गए; और यह अबीमेलेक को बताया गया।

Judges 9:42 (UKJV) And it came to pass on the next day, that the people went out into the field; and they told Abimelech.

40और अबीमेलेक ने उसको खदेड़ा, और अबीमेलेक के साम्हने से भागा; और नगर के फाटक तक पहुंचते पहुंचते बहुतेरे घायल हो कर गिर पड़े।

41तब अबीमेलेक अरूमा में रहने लगा; और जबूल ने गाल और उसके भाइयों को निकाल दिया, और शकेम में रहने न दिया।

42दूसरे दिन लोग मैदान में निकल गए; और यह अबीमेलेक को बताया गया।

43और उसने अपनी सेना के तीन दल बान्धकर मैदान में घात लगाई; और जब देखा कि लोग नगर से निकले आते हैं तब उन पर चढ़ाई करके उन्हें मार लिया।

44अबीमेलेक अपने संग के दलों समेत आगे दौड़कर नगर के फाटक पर खड़ा हो गया, और दो दलों ने उन सब लोगों पर धावा करके जो मैदान में थे उन्हें मार डाला।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.