19मेरा दु:ख और मारा मारा फिरना, मेरा नागदौने और-और विष का पीना स्मरण कर!
20मैं उन्हीं पर सोचता रहता हूँ, इस से मेरा प्राण ढला जाता है।
21परन्तु मैं यह स्मरण करता हूँ, इसीलिये मुझे आाशा है:
22हम मिट नहीं गए; यह यहोवा की महाकरुणा का फल है, क्योंकि उसकी दया अमर है।
23प्रति भोर वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान है।