लैव्यवस्था 1

इस्त्राएलियों से कह, कि तुम में से यदि कोई मनुष्य यहोवा के लिये पशु का चढ़ावा चढ़ाए, तो उसका बलिपशु गाय-बैलों वा भेड़-बकरियों में से एक का हो।

Leviticus 1:2 (UKJV) Speak unto the children of Israel, and say unto them, If any man of you bring an offering unto the LORD, all of you shall bring your offering of the cattle, even of the herd, and of the flock.

1यहोवा ने मिलापवाले तम्बू में से मूसा को बुलाकर उससे कहा,

2इस्त्राएलियों से कह, कि तुम में से यदि कोई मनुष्य यहोवा के लिये पशु का चढ़ावा चढ़ाए, तो उसका बलिपशु गाय-बैलों वा भेड़-बकरियों में से एक का हो।

3यदि वह गाय बैलों में से होमबलि करे, तो निर्दोष नर मिलापवाले तम्बू के द्वार पर चढ़ाए, कि यहोवा उसे ग्रहण करे।

4और वह अपना हाथ होमबलिपशु के सिर पर रखे, और वह उनके लिये प्रायश्चित्त करने को ग्रहण किया जाएगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.