लैव्यवस्था 12

और आठवें दिन लड़के का खतना किया जाए।

Leviticus 12:3 (UKJV) And in the eighth day the flesh of his foreskin shall be circumcised.

1फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

2इस्त्राएलियों से कह, कि जो स्त्री गभिर्णी हो और उसके लड़का हो, तो वह सात दिन तक अशुद्ध रहेगी; जिस प्रकार वह ऋतुमती हो कर अशुद्ध रहा करती।

3और आठवें दिन लड़के का खतना किया जाए।

4फिर वह स्त्री अपने शुद्ध करने वाले रूधिर में तेंतीस दिन रहे; और जब तक उसके शुद्ध हो जाने के दिन पूरे न हों तब तक वह न तो किसी पवित्र वस्तु को छुए, और न पवित्रस्थान में प्रवेश करे।

5और यदि उसके लड़की पैदा हो, तो उसको ऋतुमती की सी अशुद्धता चौदह दिन की लगे; और फिर छियासठ दिन तक अपने शुद्ध करने वाले रूधिर में रहे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.