लैव्यवस्था 23

पहिले दिन पवित्र सभा हो; उस में परिश्रम का कोई काम न करना।

Leviticus 23:35 (UKJV) On the first day shall be an holy convocation: all of you shall do no servile work therein.

33फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

34इस्त्राएलियों से कह, कि उसी सातवें महीने के पन्द्रहवें दिन से सात दिन तक यहोवा के लिये झोंपडिय़ों का पर्ब्ब रहा करे।

35पहिले दिन पवित्र सभा हो; उस में परिश्रम का कोई काम न करना।

36सातोंदिन यहोवा के लिये हव्य चढ़ाया करना, फिर आठवें दिन तुम्हारी पवित्र सभा हो, और यहोवा के लिये हव्य चढ़ाना; वह महासभा का दिन है, और उस में परिश्रम का कोई काम न करना॥

37यहोवा के नियत पर्ब्ब ये ही हैं, इन में तुम यहोवा को हव्य चढ़ाना, अर्थात होमबलि, अन्नबलि, मेलबलि, और अर्घ, प्रत्येक अपने अपने नियत समय पर चढ़ाया जाए और पवित्र सभा का प्रचार करना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.