लैव्यवस्था 25

इस्त्राएलियों से कह, कि जब तुम उस देश में प्रवेश करो जो मैं तुम्हें देता हूं, तब भूमि को यहोवा के लिये विश्राम मिला करे।

Leviticus 25:2 (UKJV) Speak unto the children of Israel, and say unto them, When all of you come into the land which I give you, then shall the land keep a sabbath unto the LORD.

1फिर यहोवा ने सीनै पर्वत के पास मूसा से कहा,

2इस्त्राएलियों से कह, कि जब तुम उस देश में प्रवेश करो जो मैं तुम्हें देता हूं, तब भूमि को यहोवा के लिये विश्राम मिला करे।

3छ: वर्ष तो अपना अपना खेत बोया करना, और छहों वर्ष अपनी अपनी दाख की बारी छांट छांटकर देश की उपज इकट्ठी किया करना;

4परन्तु सातवें वर्ष भूमि को यहोवा के लिये परमविश्रामकाल मिला करे; उस में न तो अपना खेत बोना और न अपनी दाख की बारी छांटना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.