लैव्यवस्था 27

इसलिये यदि वह बीस वर्ष वा उससे अधिक और साठ वर्ष से कम अवस्था का पुरूष हो, तो उसके लिये पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार पचास शेकेल का रूपया ठहरे।

Leviticus 27:3 (UKJV) And your estimation shall be of the male from twenty years old even unto sixty years old, even your estimation shall be fifty shekels of silver, after the shekel of the sanctuary.

1फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

2इस्त्राएलियों से यह कह, कि जब कोई विशेष संकल्प माने, तो संकल्प किए हुए प्राणी तेरे ठहराने के अनुसार यहोवा के होंगे;

3इसलिये यदि वह बीस वर्ष वा उससे अधिक और साठ वर्ष से कम अवस्था का पुरूष हो, तो उसके लिये पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार पचास शेकेल का रूपया ठहरे।

4और यदि वह स्त्री हो, तो तीस शेकेल ठहरे।

5फिर यदि उसकी अवस्था पांच वर्ष वा उससे अधिक और बीस वर्ष से कम की हो, तो लड़के के लिये तो बीस शेकेल, और लड़की के लिये दस शेकेल ठहरे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.