लैव्यवस्था 3

और वह उस में से अपना चढ़ावा यहोवा के लिये हवन करके चढ़ाए, अर्थात जिस चरबी से अंतडिय़ां ढपी रहती हैं, और जो चरबी उन में लिपटी रहती है वह भी,

Leviticus 3:14 (UKJV) And he shall offer thereof his offering, even an offering made by fire unto the LORD; the fat that covers the inwards, and all the fat that is upon the inwards,

12और यदि वह बकरा वा बकरी चढ़ाए, तो उसे यहोवा के साम्हने चढ़ाए।

13और वह अपना हाथ उसके सिर पर रखे, और उसको मिलापवाले तम्बू के आगे बलि करे; और हारून के पुत्र उसके लोहू को वेदी की चारों अलंगों पर छिड़के।

14और वह उस में से अपना चढ़ावा यहोवा के लिये हवन करके चढ़ाए, अर्थात जिस चरबी से अंतडिय़ां ढपी रहती हैं, और जो चरबी उन में लिपटी रहती है वह भी,

15और दोनों गुर्दे और जो चरबी उनके ऊपर कमर के पास रहती है, और गुर्दों समेत कलेजे के ऊपर की झिल्ली, इन सभों को वह अलग करे।

16और याजक इन्हें वेदी पर जलाए; यह तो हवन रूपी भोजन है जो सुखदायक सुगन्ध के लिये होता है; क्योंकि सारी चरबी यहोवा की हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.