लैव्यवस्था 9

और उन्होंने चरबी को छातियों पर रखा; और उसने वह चरबी वेदी पर जलाई,

Leviticus 9:20 (UKJV) And they put the fat upon the breasts, and he burnt the fat upon the altar:

18और बैल और मेढ़ा, अर्थात जो मेलबलिपशु जनता के लिये थे वे भी बलि किये गए; और हारून के पुत्रों ने लोहू को उसके हाथ में दिया, और उसने उसको वेदी पर चारों ओर छिड़क दिया;

19और उन्होंने बैल की चरबी को, और मेढ़े में से मोटी पूंछ को, और जिस चरबी से अतडिय़ां ढपी रहती हैं उसको, ओर गुर्दों सहित कलेजे पर की झिल्ली को भी उसके हाथ में दिया;

20और उन्होंने चरबी को छातियों पर रखा; और उसने वह चरबी वेदी पर जलाई,

21परन्तु छातियों और दाहिनी जांघ को हारून ने मूसा की आज्ञा के अनुसार हिलाने की भेंट के लिये यहोवा के साम्हने हिलाया।

22तब हारून ने लोगों की ओर हाथ बढ़ाकर उन्हें आशीर्वाद दिया; और पापबलि, होमबलि, और मेलबलियों को चढ़ाकर वह नीचे उतर आया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.