8जब वह अपने दलकी पारी पर परमेश्वर के साम्हने याजक का काम करता था।
9तो याजकों की रीति के अनुसार उसके नाम पर चिट्ठी निकली, कि प्रभु के मन्दिर में जाकर धूप जलाए।
10और धूप जलाने के समय लोगों की सारी मण्डली बाहर प्रार्थना कर रही थी।
11कि प्रभु का एक स्वर्गदूत धूप की वेदी की दाहिनी ओर खड़ा हुआ उस को दिखाई दिया।
12और जकरयाह देखकर घबराया और उस पर बड़ा भय छा गया।