लूका 1

उसके पड़ोसियों और कुटुम्बियों ने यह सुन कर, कि प्रभु ने उस पर बड़ी दया की है, उसके साथ आनन्दित हुए।

Luke 1:58 (UKJV) And her neighbours and her cousins heard how the Lord had showed great mercy upon her; and they rejoiced with her.

56मरियम लगभग तीन महीने उसके साथ रहकर अपने घर लौट गई॥

57तब इलीशिबा के जनने का समय पूरा हुआ, और वह पुत्र जनी।

58उसके पड़ोसियों और कुटुम्बियों ने यह सुन कर, कि प्रभु ने उस पर बड़ी दया की है, उसके साथ आनन्दित हुए।

59और ऐसा हुआ कि आठवें दिन वे बालक का खतना करने आए और उसका नाम उसके पिता के नाम पर जकरयाह रखने लगे।

60और उस की माता ने उत्तर दिया कि नहीं; वरन उसका नाम यूहन्ना रखा जाए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.