लूका 18

और इस समय कई गुणा अधिक न पाए; और परलोक में अनन्त जीवन॥

Luke 18:30 (UKJV) Who shall not receive manifold more in this present time, and in the world to come life everlasting.

28पतरस ने कहा; देख, हम तो घर बार छोड़कर तेरे पीछे हो लिये हैं।

29उस ने उन से कहा; मैं तुम से सच कहता हूं, कि ऐसा कोई नहीं जिस ने परमेश्वर के राज्य के लिये घर या पत्नी या भाइयों या माता पिता या लड़के-बालों को छोड़ दिया हो।

30और इस समय कई गुणा अधिक न पाए; और परलोक में अनन्त जीवन॥

31फिर उस ने बारहों को साथ लेकर उन से कहा; देखो, हम यरूशलेम को जाते हैं, और जितनी बातें मनुष्य के पुत्र के लिये भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा लिखी गई हैं वे सब पूरी होंगी।

32क्योंकि वह अन्यजातियों के हाथ में सौंपा जाएगा, और वे उसे ठट्ठों में उड़ाएंगे; और उसका अपमान करेंगे, और उस पर थूकेंगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.