लूका 19

ये बातें कहकर वह यरूशलेम की ओर उन के आगे आगे चला॥

Luke 19:28 (UKJV) And when he had thus spoken, he went before, ascending up to Jerusalem.

26मैं तुम से कहता हूं, कि जिस के पास है, उसे दिया जाएगा; और जिस के पास नहीं, उस से वह भी जो उसके पास है ले लिया जाएगा।

27परन्तु मेरे उन बैरियों को जो नहीं चाहते थे कि मैं उन पर राज्य करूं, उन को यहां लाकर मेरे सामने घात करो॥

28ये बातें कहकर वह यरूशलेम की ओर उन के आगे आगे चला॥

29और जब वह जैतून नाम पहाड़ पर बैतफगे और बैतनियाह के पास पहुंचा, तो उस ने अपने चेलों में से दो को यह कहके भेजा।

30कि साम्हने के गांव में जाओ, और उस में पहुंचते ही एक गदही का बच्चा जिस पर कभी कोई सवार नहीं हुआ, बन्धा हुआ तुम्हें मिलेगा, उसे खोल कर लाओ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.