लूका 2

और वह आत्मा के सिखाने से मन्दिर में आया; और जब माता-पिता उस बालक यीशु को भीतर लाए, कि उसके लिये व्यवस्था की रीति के अनुसार करें।

Luke 2:27 (UKJV) And he came by the Spirit into the temple: and when the parents brought in the child Jesus, to do for him after the custom of the law,

25और देखो, यरूशलेम में शमौन नाम एक मनुष्य था, और वह मनुष्य धर्मी और भक्त था; और इस्राएल की शान्ति की बाट जोह रहा था, और पवित्र आत्मा उस पर था।

26और पवित्र आत्मा से उस को चितावनी हुई थी, कि जब तक तू प्रभु के मसीह को देख ने लेगा, तक तक मृत्यु को न देखेगा।

27और वह आत्मा के सिखाने से मन्दिर में आया; और जब माता-पिता उस बालक यीशु को भीतर लाए, कि उसके लिये व्यवस्था की रीति के अनुसार करें।

28तो उस ने उसे अपनी गोद में लिया और परमेश्वर का धन्यवाद करके कहा,

29हे स्वामी, अब तू अपने दास को अपने वचन के अनुसार शान्ति से विदा करता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.