लूका 20

फिर उस ने तीसरा भेजा, और उन्होंने उसे भी घायल करके निकाल दिया।

Luke 20:12 (UKJV) And again he sent a third: and they wounded him also, and cast him out.

10समय पर उस ने किसानों के पास एक दास को भेजा, कि वे दाख की बारी के कुछ फलों का भाग उसे दें, पर किसानों ने उसे पीटकर छूछे हाथ लौटा दिया।

11फिर उस ने एक और दास को भेजा, ओर उन्होंने उसे भी पीटकर और उसका अपमान करके छूछे हाथ लौटा दिया।

12फिर उस ने तीसरा भेजा, और उन्होंने उसे भी घायल करके निकाल दिया।

13तब दाख की बारी के स्वामी ने कहा, मैं क्या करूं? मैं अपने प्रिय पुत्र को भेजूंगा क्या जाने वे उसका आदर करें।

14जब किसानों ने उसे देखा तो आपस में विचार करने लगे, कि यह तो वारिस है; आओ, हम उसे मार डालें, कि मिरास हमारी हो जाए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.