लूका 22

पर देखो, मेरे पकड़वाने वाले का हाथ मेरे साथ मेज पर है।

Luke 22:21 (UKJV) But, behold, the hand of him that betrays me is with me on the table.

19फिर उस ने रोटी ली, और धन्यवाद करके तोड़ी, और उन को यह कहते हुए दी, कि यह मेरी देह है, जो तुम्हारे लिये दी जाती है: मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।

20इसी रीति से उस ने बियारी के बाद कटोरा भी यह कहते हुए दिया कि यह कटोरा मेरे उस लोहू में जो तुम्हारे लिये बहाया जाता है नई वाचा है।

21पर देखो, मेरे पकड़वाने वाले का हाथ मेरे साथ मेज पर है।

22क्योंकि मनुष्य का पुत्र तो जैसा उसके लिये ठहराया गया जाता ही है, पर हाय उस मनुष्य पर, जिस के द्वारा वह पकड़वाया जाता है!

23तब वे आपस में पूछ पाछ करने लगे, कि हम में से कौन है, जो यह काम करेगा?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.