लूका 22

उन्होंने उस से पूछा, तू कहां चाहता है, कि हम तैयार करें?

Luke 22:9 (UKJV) And they said unto him, Where will you that we prepare?

7तब अखमीरी रोटी के पर्व्व का दिन आया, जिस में फसह का मेम्ना बली करना अवश्य था।

8और यीशु ने पतरस और यूहन्ना को यह कहकर भेजा, कि जाकर हमारे खाने के लिये फसह तैयार करो।

9उन्होंने उस से पूछा, तू कहां चाहता है, कि हम तैयार करें?

10उस ने उन से कहा; देखो, नगर में प्रवेश करते ही एक मनुष्य जल का घड़ा उठाए हुए तुम्हें मिलेगा, जिस घर में वह जाए; तुम उसके पीछे चले जाना।

11और उस घर के स्वामी से कहो, कि गुरू तुझ से कहता है; कि वह पाहुनशाला कहां है जिस में मैं अपने चेलों के साथ फसह खाऊं?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.