लूका 23

तुम इस मनुष्य को लोगों का बहकाने वाला ठहराकर मेरे पास लाए हो, और देखो, मैं ने तुम्हारे साम्हने उस की जांच की, पर जिन बातों का तुम उस पर दोष लगाते हो, उन बातों के विषय में मैं ने उस में कुछ भी दोष नहीं पाया है।

Luke 23:14 (UKJV) Said unto them, All of you have brought this man unto me, as one that perverts the people: and, behold, I, having examined him before you, have found no fault in this man concerning those things whereof all of you accuse him:

12उसी दिन पीलातुस और हेरोदेस मित्र हो गए। इसके पहिले वे एक दूसरे के बैरी थे॥

13पीलातुस ने महायाजकों और सरदारों और लोगों को बुलाकर उन से कहा।

14तुम इस मनुष्य को लोगों का बहकाने वाला ठहराकर मेरे पास लाए हो, और देखो, मैं ने तुम्हारे साम्हने उस की जांच की, पर जिन बातों का तुम उस पर दोष लगाते हो, उन बातों के विषय में मैं ने उस में कुछ भी दोष नहीं पाया है।

15न हेरोदेस ने, क्योंकि उस ने उसे हमारे पास लौटा दिया है: और देखो, उस से ऐसा कुछ नहीं हुआ कि वह मृत्यु के दण्ड के योग्य ठहराया जाए।

16इसलिये मैं उसे पिटवाकर छोड़ देता हूं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.