लूका 23

उसी दिन पीलातुस और हेरोदेस मित्र हो गए। इसके पहिले वे एक दूसरे के बैरी थे॥

Luke 23:12 (UKJV) And the same day Pilate and Herod were made friends together: for before they were at enmity between themselves.

10और महायाजक और शास्त्री खड़े हुए तन मन से उस पर दोष लगाते रहे।

11तब हेरोदेस ने अपने सिपाहियों के साथ उसका अपमान करके ठट्ठों में उड़ाया, और भड़कीला वस्त्र पहिनाकर उसे पीलातुस के पास लौटा दिया।

12उसी दिन पीलातुस और हेरोदेस मित्र हो गए। इसके पहिले वे एक दूसरे के बैरी थे॥

13पीलातुस ने महायाजकों और सरदारों और लोगों को बुलाकर उन से कहा।

14तुम इस मनुष्य को लोगों का बहकाने वाला ठहराकर मेरे पास लाए हो, और देखो, मैं ने तुम्हारे साम्हने उस की जांच की, पर जिन बातों का तुम उस पर दोष लगाते हो, उन बातों के विषय में मैं ने उस में कुछ भी दोष नहीं पाया है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.