लूका 23

और महायाजक और शास्त्री खड़े हुए तन मन से उस पर दोष लगाते रहे।

Luke 23:10 (UKJV) And the chief priests and scribes stood and vehemently accused him.

8हेरोदेस यीशु को देखकर बहुत ही प्रसन्न हुआ, क्योंकि वह बहुत दिनों से उस को देखना चाहता था: इसलिये कि उसके विषय में सुना था, और उसका कुछ चिन्ह देखने की आशा रखता था।

9वह उस से बहुतेरी बातें पूछता रहा, पर उस ने उस को कुछ भी उत्तर न दिया।

10और महायाजक और शास्त्री खड़े हुए तन मन से उस पर दोष लगाते रहे।

11तब हेरोदेस ने अपने सिपाहियों के साथ उसका अपमान करके ठट्ठों में उड़ाया, और भड़कीला वस्त्र पहिनाकर उसे पीलातुस के पास लौटा दिया।

12उसी दिन पीलातुस और हेरोदेस मित्र हो गए। इसके पहिले वे एक दूसरे के बैरी थे॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.