लूका 24

और भीतर जाकर प्रभु यीशु की लोथ न पाई।

Luke 24:3 (UKJV) And they entered in, and found not the body of the Lord Jesus.

1परन्तु सप्ताह के पहिले दिन बड़े भोर को वे उन सुगन्धित वस्तुओं को जो उन्होंने तैयार की थीं, ले कर कब्र पर आईं।

2और उन्होंने पत्थर को कब्र पर से लुढ़का हुआ पाया।

3और भीतर जाकर प्रभु यीशु की लोथ न पाई।

4जब वे इस बात से भौचक्की हो रही थीं तो देखो, दो पुरूष झलकते वस्त्र पहिने हुए उन के पास आ खड़े हुए।

5जब वे डर गईं, और धरती की ओर मुंह झुकाए रहीं; तो उन्होंने उन ने कहा; तुम जीवते को मरे हुओं में क्यों ढूंढ़ती हो?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.