लूका 24

परन्तु वे घबरा गए, और डर गए, और समझे, कि हम किसी भूत को देखते हैं।

Luke 24:37 (UKJV) But they were terrified and affrighted, and supposed that they had seen a spirit.

35तब उन्होंने मार्ग की बातें उन्हें बता दीं और यह भी कि उन्होंने उसे रोटी तोड़ते समय क्योंकर पहचाना॥

36वे ये बातें कह ही रहे ये, कि वह आप ही उन के बीच में आ खड़ा हुआ; और उन से कहा, तुम्हें शान्ति मिले।

37परन्तु वे घबरा गए, और डर गए, और समझे, कि हम किसी भूत को देखते हैं।

38उस ने उन से कहा; क्यों घबराते हो और तुम्हारे मन में क्यों सन्देह उठते हैं?

39मेरे हाथ और मेरे पांव को देखो, कि मैं वहीं हूं; मुझे छूकर देखो; क्योंकि आत्मा के हड्डी मांस नहीं होता जैसा मुझ में देखते हो।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.