लूका 24

और यरूशलेम से लेकर सब जातियों में मन फिराव का और पापों की क्षमा का प्रचार, उसी के नाम से किया जाएगा।

Luke 24:47 (UKJV) And that repentance and remission of sins should be preached in his name among all nations, beginning at Jerusalem.

45तब उस ने पवित्र शास्त्र बूझने के लिये उन की समझ खोल दी।

46और उन से कहा, यों लिखा है; कि मसीह दु:ख उठाएगा, और तीसरे दिन मरे हुओं में से जी उठेगा।

47और यरूशलेम से लेकर सब जातियों में मन फिराव का और पापों की क्षमा का प्रचार, उसी के नाम से किया जाएगा।

48तुम इन सब बातें के गवाह हो।

49और देखो, जिस की प्रतिज्ञा मेरे पिता ने की है, मैं उस को तुम पर उतारूंगा और जब तक स्वर्ग से सामर्थ न पाओ, तब तक तुम इसी नगर में ठहरे रहो॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.