लूका 4

फिर यीशु आत्मा की सामर्थ से भरा हुआ गलील को लौटा, और उस की चर्चा आस पास के सारे देश में फैल गई।

Luke 4:14 (UKJV) And Jesus returned in the power of the Spirit into Galilee: and there went out a fame of him through all the region round about.

12यीशु ने उस को उत्तर दिया; यह भी कहा गया है, कि तू प्रभु अपने परमेश्वर की परीक्षा न करना।

13जब शैतान सब परीक्षा कर चुका, तब कुछ समय के लिये उसके पास से चला गया॥

14फिर यीशु आत्मा की सामर्थ से भरा हुआ गलील को लौटा, और उस की चर्चा आस पास के सारे देश में फैल गई।

15और वह उन की आराधनालयों में उपदेश करता रहा, और सब उस की बड़ाई करते थे॥

16और वह नासरत में आया; जहां पाला पोसा गया था; और अपनी रीति के अनुसार सब्त के दिन आराधनालय में जा कर पढ़ने के लिये खड़ा हुआ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.