लूका 7

तब यूहन्ना ने अपने चेलों में से दो को बुलाकर प्रभु के पास यह पूछने के लिये भेजा; कि क्या आनेवाला तू ही है, या हम किसी और दूसरे की बाट देखें?

Luke 7:19 (UKJV) And John calling unto him two of his disciples sent them to Jesus, saying, Are you he that should come? or look we for another?

17और उसके विषय में यह बात सारे यहूदिया और आस पास के सारे देश में फैल गई॥

18और यूहन्ना को उसके चेलों ने इन सब बातों का समचार दिया।

19तब यूहन्ना ने अपने चेलों में से दो को बुलाकर प्रभु के पास यह पूछने के लिये भेजा; कि क्या आनेवाला तू ही है, या हम किसी और दूसरे की बाट देखें?

20उन्होंने उसके पास आकर कहा, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने हमें तेरे पास यह पूछने को भेजा है, कि क्या आनेवाला तू ही है, या हम दूसरे की बाट जोहें?

21उसी घड़ी उस ने बहुतों को बीमारियों; और पीड़ाओं, और दुष्टात्माओं से छुड़ाया; और बहुत से अन्धों को आंखे दी।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.