लूका 9

और उन्हें परमेश्वर के राज्य का प्रचार करने, और बिमारों को अच्छा करने के लिये भेजा।

Luke 9:2 (UKJV) And he sent them to preach the kingdom of God, and to heal the sick.

1फिर उस ने बारहों को बुलाकर उन्हें सब दुष्टात्माओं और बिमारियों को दूर करने की सामर्थ और अधिकार दिया।

2और उन्हें परमेश्वर के राज्य का प्रचार करने, और बिमारों को अच्छा करने के लिये भेजा।

3और उस ने उससे कहा, मार्ग के लिये कुछ न लेना: न तो लाठी, न झोली, न रोटी, न रूपये और न दो दो कुरते।

4और जिस किसी घर में तुम उतरो, वहीं रहो; और वहीं से विदा हो।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.