लूका 9

और देखो, मूसा और एलिय्याह, ये दो पुरूष उसके साथ बातें कर रहे थे।

Luke 9:30 (UKJV) And, behold, there talked with him two men, which were Moses and Elijah:

28इन बातों के कोई आठ दिन बाद वह पतरस और यूहन्ना और याकूब को साथ लेकर प्रार्थना करने के लिये पहाड़ पर गया।

29जब वह प्रार्थना कर ही रहा था, तो उसके चेहरे का रूप बदल गया: और उसका वस्त्र श्वेत होकर चमकने लगा।

30और देखो, मूसा और एलिय्याह, ये दो पुरूष उसके साथ बातें कर रहे थे।

31ये महिमा सहित दिखाई दिए; और उसके मरने की चर्चा कर रहे थे, जो यरूशलेम में होनेवाला था।

32पतरस और उसके साथी नींद से भरे थे, और जब अच्छी तरह सचेत हुए, तो उस की महिमा; और उन दो पुरूषों को, जो उसके साथ खड़े थे, देखा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.