5यीशु ने उन से कहा, कि तुम्हारे मन की कठोरता के कारण उस ने तुम्हारे लिये यह आज्ञा लिखी।
6पर सृष्टि के आरम्भ से परमेश्वर ने नर और नारी करके उन को बनाया है।
7इस कारण मनुष्य अपने माता-पिता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे।
8इसलिये वे अब दो नहीं पर एक तन हैं।
9इसलिये जिसे परमेश्वर ने जोड़ा है उसे मनुष्य अलग न करे।