3उस ने उन को उत्तर दिया, कि मूसा ने तुम्हें क्या आज्ञा दी है?
4उन्होंने कहा, मूसा ने त्याग पत्र लिखने और त्यागने की आज्ञा दी है।
5यीशु ने उन से कहा, कि तुम्हारे मन की कठोरता के कारण उस ने तुम्हारे लिये यह आज्ञा लिखी।
6पर सृष्टि के आरम्भ से परमेश्वर ने नर और नारी करके उन को बनाया है।
7इस कारण मनुष्य अपने माता-पिता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे।