मरकुस 10

उन्होंने कहा, मूसा ने त्याग पत्र लिखने और त्यागने की आज्ञा दी है।

Mark 10:4 (UKJV) And they said, Moses suffered to write a bill of divorcement, and to put her away.

2तब फरीसियों ने उसके पास आकर उस की परीक्षा करने को उस से पूछा, क्या यह उचित है, कि पुरूष अपनी पत्नी को त्यागे?

3उस ने उन को उत्तर दिया, कि मूसा ने तुम्हें क्या आज्ञा दी है?

4उन्होंने कहा, मूसा ने त्याग पत्र लिखने और त्यागने की आज्ञा दी है।

5यीशु ने उन से कहा, कि तुम्हारे मन की कठोरता के कारण उस ने तुम्हारे लिये यह आज्ञा लिखी।

6पर सृष्टि के आरम्भ से परमेश्वर ने नर और नारी करके उन को बनाया है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.